उत्तर प्रदेशगाज़ियाबादजनपददिल्ली एनसीआर

गाजियाबाद: यूनिनव हाइट्स सोसाइटी की 12वीं मंजिल से गिरकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र स्थित यूनिनव हाइट्स सोसाइटी में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 80 वर्षीय बुजुर्ग ओमप्रकाश की मौत हो गई। वह सोसाइटी के एफ ब्लॉक स्थित फ्लैट नंबर 1208 में अपने परिवार के साथ रहते थे। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

नंदग्राम के एसीपी जियाउद्दीन अहमद के मुताबिक, घटना शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे की है। ओमप्रकाश अपनी बालकनी में टहलने गए थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह 12वीं मंजिल से नीचे गिर गए। ऊंचाई से गिरने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों ने बताई बुजुर्ग की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों ने बताया कि ओमप्रकाश की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उनका लंबे समय से उपचार चल रहा था। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Jitendra Nehra

लेखन केवल शब्दों का संग्रह नहीं, बल्कि विचारों और भावनाओं को समाज तक पहुँचाने का माध्यम है। मेरी कोशिश है कि मेरी लेखनी लोगों को सोचने, समझने और सकारात्मक बदलाव की ओर प्रेरित करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button