दादरी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया एनटीपीसी दादरी का स्थापना दिवस

एनटीपीसी दादरी ने 9 नवंबर 2026 को अपना स्थापना दिवस उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ एनटीपीसी दादरी के कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख श्री समीर शर्मा ने एनटीपीसी ध्वज फहराकर किया। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।
अपने संबोधन में श्री शर्मा ने स्टेशन की वर्षों की गौरवशाली यात्रा, प्रमुख उपलब्धियों तथा विद्युत क्षेत्र में इसके महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्युत उत्पादन, परिचालन दक्षता, बायोमास सह-दहन एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में स्टेशन के प्रयासों की सराहना की। साथ ही, उन्होंने कर्मचारियों से सुरक्षा, टीम भावना एवं समर्पण के साथ कार्य करते हुए दादरी स्टेशन को एनटीपीसी का नंबर-1 स्टेशन बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर एनटीपीसी दादरी ने उत्कृष्ट योगदान के लिए कर्मचारियों एवं संविदा श्रमिकों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का समापन केक काटकर स्थापना दिवस की खुशियां साझा करने के साथ हुआ।
समारोह में श्री संजय कुमार, महाप्रबंधक (ओएंडएम), वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, सीआईएसएफ के जवान, जागृति समाज के पदाधिकारी, यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि तथा संविदा श्रमिक उपस्थित रहे।
————-
NTPC Dadri Celebrates Foundation Day with Enthusiasm and Fervour
NTPC Dadri celebrated its Foundation Day on November 9, 2026, with great enthusiasm and festive spirit.
The celebrations commenced with the hoisting of the NTPC flag by Shri Sameer Sharma, Executive Director and Head of Project, NTPC (Dadri). He also inspected the parade and addressed the gathering.
In his address, Shri Sharma highlighted the station’s glorious journey over the years, its key achievements, and its significant contribution to the power sector. He appreciated the station’s efforts in power generation, operational efficiency, biomass co-firing, and green energy initiatives. He also encouraged employees to work with a strong commitment to safety, teamwork, and dedication, and urged them to strive towards making Dadri Station the No. 1 station of NTPC.
On the occasion, NTPC Dadri felicitated employees and contractual workers for their outstanding contributions by presenting them with awards. The celebrations concluded with a cake-cutting ceremony, marking the occasion with joy and camaraderie.
The event was attended by Shri Sanjay Kumar, GM (O&M), senior officials, employees, CISF personnel, office-bearers of Jagriti Samaj, representatives of unions and associations, and contractual workers.



