दिल्ली एनसीआरबहादुरगढ़स्वास्थ्यहरियाणा

दिल्ली हॉस्पिटल एंड नर्सिंग होम में 13 नवंबर को लगेगा निःशुल्क नेत्र एवं ई.एन.टी. जांच शिविर

​बहादुरगढ़: स्थानीय दिल्ली हॉस्पिटल एंड नर्सिंग होम के एस.एस. ब्लॉक में 13 व 14 नवंबर 2026 को एक निःशुल्क नेत्र एवं ई.एन.टी. यानि कान, नाक व गला संबंधित जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मरीजों की आंखों और कान-नाक-गले की निःशुल्क जांच व परामर्श दिया जाएगा।
​कार्यक्रम की शुरुआत शुक्रवार 13 नवंबर की सुबह 9:15 बजे माननीय विधायक राजेश जून द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ होगी। इसके पश्चात सुबह 9:30 बजे से 10:00 बजे तक जलपान एवं गोष्ठी का आयोजन रखा गया है। शिविर में मरीजों की जांच और चिकित्सीय परामर्श का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक रहेगा।
​अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ उठाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button