दिल्ली एनसीआरदेश-दुनियाबहादुरगढ़शिक्षा-तकनीकहरियाणा

परीक्षा परिणाम देख खिले विद्यार्थियों के चेहरे

महाविद्यालय राष्ट्र को योग्य एवं कुशल अध्यापक देने के लिए वचनबद्ध : श्री सत्यनारायण अग्रवाल

ज्ञान के साथ व्यक्तित्व का समग्र विकास ही शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य : डॉ. आशा शर्मा

बहादुरगढ़। वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय, बहादुरगढ की प्रथम वर्ष की छात्राओं ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। बी.एड. प्रथम वर्ष में 84.71% अंक प्राप्त कर प्रियंका प्रथम स्थान पर रही। 84.28% अंक प्राप्त कर नेहा द्वितीय स्थान व 83.57% अंक प्राप्त कर साहिना खातून तृतीय स्थान पर रही। 32 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए। 33 विद्यार्थियों ने 75% से अधिक अंक प्राप्त कर डिस्टिंक्शन हासिल की।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ आशा शर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई एवं आशीर्वाद देते हुए कहा कि विद्यार्थी यदि निरंतर परिश्रम करते रहें तो सफलता निश्चित है। गुरु वही है जो सही दिशा दिखाकर शिष्य को उसकी मंज़िल तक पहुँचाता है। महाविद्यालय का उद्देश्य केवल ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का समग्र विकास करना है। महाविद्यालय अच्छे अध्यापक देने के लिए वचनबद्ध है।

महाविद्यालय के प्रधान श्री सत्यनारायण अग्रवाल व प्रबंधन समिति ने सभी सदस्यों ने बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं गुरुजनों के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि महाविद्यालय सदैव विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए प्रयासरत रहेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल अकादमिक रूप से सक्षम बनाना ही नहीं, बल्कि उन्हें जिम्मेदार एवं कुशल नागरिक के रूप में तैयार करना भी है। उन्होंने महाविद्यालय की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम से विद्यार्थियों में खुशी का माहौल रहा। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ आशा शर्मा व अपने गुरुजनों को दिया क्योंकि उन्ही के मार्गदर्शन से वे सफलता की सीढ़ियां चढ़े हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button