Dadri -Gr.Noidaउत्तर प्रदेश

हाथरस के जिलाध्यक्ष व प्रदेश संगठन मंत्री बृजेश वशिष्ठ का गौतम बुद्ध नगर आगमन पर भव्य स्वागत

जिला कार्यालय पर फूल-माला, चादर व पटका पहनाकर किया सम्मान, शिक्षा मित्रों के कई अहम विषयों पर हुई चर्चा

दादरी / ग्रेटर नोएडा | कलमवीर रिपोर्टर

आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश संगठन मंत्री एवं हाथरस के जिलाध्यक्ष आदरणीय बड़े भाई बृजेश वशिष्ठ का अपने जिला कार्यालय गौतम बुद्ध नगर में आगमन हुआ।

इस अवसर पर जनपद गौतम बुद्ध नगर की ब्लॉक व जिला कार्यकारिणी के द्वारा प्रदेश संगठन मंत्री जी का फूल-माला, चादर व पटका पहनाकर भव्य स्वागत व सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में संगठन को मजबूत करने, शिक्षा मित्रों की समस्याओं और उनके हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर संगठन के लिए काम करने का संकल्प लिया।

इस मौके पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे —
जिलाध्यक्ष श्री नरेश खारी, जिला महामंत्री मनीष नागर, जिला कोषाध्यक्ष सनोज कुमार, वरिष्ठ संरक्षक राजेश नागर जी, ब्लॉक अध्यक्ष बिसरख टीटू शर्मा जी, ब्लॉक अध्यक्ष दादरी राजकुमार टोंगड़ जी, मंडल महामंत्री श्री सन्नी नागर जी, ब्रह्मपाल जी, जितेन्द्र नागर जी, दिनेश पहलवान जी, उमेश खारी जी, आदेश नागर जी, RWA अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता।

सभी ने प्रदेश संगठन मंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए उनके मार्गदर्शन में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का भरोसा दिलाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button