जनपददिल्ली एनसीआरबहादुरगढ़साहित्य-कलाहरियाणा

चित्रकार संजय कुमार गिरि को मिला ‘द रियल आर्टिस्ट अवॉर्ड-2026’

गुरु के हाथों सम्मान पाकर हुए भावुक

​नई दिल्ली: राजधानी के गोकुलपुरी स्थित गोल्डन क्राउन बैंक्वेट हॉल में आयोजित भव्य समारोह में जाने-माने चित्रकार संजय कुमार गिरि को ‘द रियल आर्टिस्ट अवॉर्ड–2026’ के तहत ‘बेस्ट आर्टिस्ट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।
​विनय समानिया द्वारा संयोजित इस रंगारंग कार्यक्रम में फिल्म और डिजिटल मीडिया जगत की कई प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की।
​समारोह का सबसे भावुक पल:
समारोह का मुख्य आकर्षण वह क्षण बना जब संजय कुमार गिरि को यह प्रतिष्ठित सम्मान उनके पूज्य गुरुदेव श्री भीम सेन (आईटीआई शाहदरा के सेवानिवृत्त उपप्रधानाचार्य) के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया। अपने गुरु के हाथों मान पाकर चित्रकार गिरि भावविभोर हो उठे और इसे अपनी कला-साधना का सबसे बड़ा प्रतिफल बताया।
​सम्मान प्राप्ति के बाद उन्होंने आयोजनकर्ता विनय समानिया का आभार जताते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और बेहतर कलाकृतियां रचने की ऊर्जा व प्रेरणा देगा। कला और मनोरंजन जगत के दिग्गजों की मौजूदगी में मिला यह सम्मान संजय कुमार गिरि के कलात्मक सफर का एक यादगार मील का पत्थर बन गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button