आर्य सभा के उपाध्यक्ष आनंद आर्य ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग की
आर्य प्रतिनिधि सभा के उपाध्यक्ष आनंद आर्य ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग की है कि कि जिस प्रकार से सरकार ने मेट्रो को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लिए मजजूरी दी है ठीक उसी प्रकार दिल्ली खुर्जा के बीच प्रस्तावित नमो भारत ट्रेन को भी शीघ्र मंजूरी देने की कृपा करें उन्होंने आगे मांग की है कि महोदय जैसा कि विदित है केंद्र सरकार ने मेट्रो का विस्तार ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक करने को मंजूरी दी है जिससे यहां की जनता को आवागमन में भरपूर लाभ मिल सकेगा। ठीक इसी की तर्ज पर दिल्ली=खुर्जा सेक्शन पर प्रस्तावित नमो भारत ट्रेन को भी जनहित में शीघ्र मंजूरी प्रदान करवाने की कृपा करे ।गौतलब है कि दिल्ली=मेरठ के बीच चलने वाली नमो भारत ट्रेन संचालन के समय कुछ अन्य रूटों पर भी नमो भारत ट्रेन संचालन सुनिश्चित करने की घोषणा की गई थी जिसमें दिल्ली =खुर्जा रूट भी प्रस्तावित है। अतः श्रीमान जी से अनुरोध है कि यथाशीघ्र जनहित में दिल्ली=गाजियाबाद=दादरी=दनकौर=खुर्जा के लिए भी नमोभारत ट्रेन को शीघ्र मंजूरी दिलानें की कृपा करें ताकि दैनिक यात्रियों के अलावा यहां की लाखों की आबादी को आवागमन में मदद मिल सके।



