Dadri -Gr.Noidaउत्तर प्रदेश
दादरी: जारचा पुलिस ने अवैध शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, 108 पव्वे बरामद

दादरी (ग्रेटर नोएडा)। थाना जारचा पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 108 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद किए हैं।
प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि शनिवार को थाना जारचा पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान अवैध शराब की तस्करी करने वाले प्रतीक पुत्र स्वतंत्र वीर सिंह उर्फ बेबी को ग्राम छायसा के पास से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के कब्जे से 108 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद हुई है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।



