बहादुरगढ़हरियाणा

विजया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में योग-प्राणायाम शिविर आयोजित

​बहादुरगढ़। क्षेत्र के गांव लोवा खुर्द स्थित विजया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को देशभक्ति एवं निःशुल्क योग-प्राणायाम शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर योगाचार्य जगदीश कुमार सहवाग के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विश्वास ने की। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
​शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ-साथ उन्हें चरित्रवान, संस्कारवान, आत्मनिर्भर और देशभक्त नागरिक बनाना था। इस दौरान विद्यार्थियों में माता-पिता की सेवा, गुरुजनों के प्रति सम्मान, प्रकृति संरक्षण और समाजसेवा जैसे नैतिक मूल्यों के विकास पर बल दिया गया, ताकि वे भविष्य में राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान दे सकें।
​विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए योगाचार्य जगदीश कुमार सहवाग ने कहा कि प्रत्येक नागरिक के जीवन में ‘राष्ट्र प्रथम’ का भाव सर्वोपरि होना चाहिए। राष्ट्र ही हमारी आन-बान, शान और पहचान है। देश की प्रगति को जीवन का लक्ष्य बनाकर विद्यार्थियों को आगे बढ़ना चाहिए।
​योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि योग एक ऐसा विज्ञान है जो जीवन में धैर्य, एकाग्रता, स्थिरता और परोपकार की भावना विकसित करता है। नियमित योग और प्राणायाम से शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक शक्ति का विकास होता है, जो विद्यार्थी जीवन के लिए अत्यंत अनिवार्य है। योगाचार्य ने सभी विद्यार्थियों को नियमित योगाभ्यास अपनाने और अनुशासित जीवन जीते हुए देश व समाज के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button