12 वर्षों का संघर्ष लाया रंग, ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो को मिली कैबिनेट की मंजूरी

गौतम बुद्ध नगर विकास समित ने नागरिकों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और PMO का जताया आभार
ग्रेटर नोएडा वेस्ट।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिलना क्षेत्र के लाखों निवासियों के लिए बड़ी राहत और लगभग 12 वर्षों से जारी संघर्ष का महत्वपूर्ण परिणाम है। लंबे समय से बेहतर सार्वजनिक परिवहन और मेट्रो कनेक्टिविटी की मांग कर रहे क्षेत्रवासियों के लिए यह निश्चित रूप से खुशी और उम्मीद की खबर है।
गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने इस मांग को लेकर लगातार अभियान चलाया। समिति ने संबंधित अधिकारियों और विभागों से पत्राचार किया, जनप्रतिनिधियों से संवाद किया तथा प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) और प्रदेश सरकार तक क्षेत्र के नागरिकों की आवाज पहुंचाई।
इस अभियान को व्यापक जनसमर्थन दिलाने के ऑनलाइन जनयाचिका शुरू की गईं थी साथ ही, RTI आवेदन, शिकायतें, प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र, PMO एवं विभिन्न मंत्रियों और विभागों को ट्वीट, हस्ताक्षर अभियान, मंत्रियों-सांसदों-विधायकों से मुलाकात, ज्ञापन सौंपने और शांतिपूर्ण विरोध जैसे लोकतांत्रिक माध्यमों से लगातार आवाज उठाई गई।
सामाजिक संगठनों एवं आरडब्ल्यूए का व्यापक समर्थन
इस अभियान को नोएडा और ग्रेटर नोएडा की अनेक प्रमुख सामाजिक संस्थाओं, स्वयंसेवी संगठनों एवं आरडब्ल्यूए का समर्थन मिला। कई संस्थाओं ने अपने आधिकारिक लेटरहेड पर समर्थन पत्र जारी कर मेट्रो परियोजना को प्राथमिकता देने की मांग की।
इनमें प्रमुख रूप से ऐक्टिव एनजीओ, नवरत्न फाउंडेशन (डॉ. अशोक श्रीवास्तव), (रंजन तोमर), (प्रिंस शर्मा), नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन (मीनाक्षी त्यागी), एथोमार्ट चैरिटेबल ट्रस्ट फाउंडेशन(सचिन गुप्ता), उज्वल उन्नति फाउंडेशन , छठ पूजा समिति ग्रेटर वेस्ट, रामलीला सेवा ट्रस्ट, खाटू श्याम सेवा समिति एवं गौड़ सिटी शामिल हैं। उन्होंने इस कार्य में दिए गए विधायक सहित सभी राजनीतिक संगठन एवं सामाजिक संगठनों का आभार व्यक्त किया है
समिति उन सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, न्यूज़ मीडिया के साथियों, सामाजिक संस्थाओं, विभिन्न सामाजिक समूहों, समाजसेवियों, RTI कार्यकर्ताओं, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और नागरिकों का भी धन्यवाद करती है, जिन्होंने एक मंच पर आकर इस मुद्दे को मजबूती दी।
यह अभियान किसी एक संस्था तक सीमित नहीं रहा, बल्कि क्षेत्र के नागरिकों और विभिन्न संगठनों की साझा पहल बना। सभी के निरंतर सहयोग और सहभागिता ने इस मांग को व्यापक पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
समिति एवं सहयोगी संगठनों की प्रतिक्रिया
रश्मि पाण्डेय, अध्यक्ष, गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने कहा:
“मेट्रो को मंजूरी मिलना स्वागत योग्य है। हमारी समिति की मांग है कि इसका विस्तार नॉलेज पार्क-5 तक किया जाए, ताकि ग्रेटर नोएडा वेस्ट के साथ आसपास के क्षेत्रों को भी बेहतर कनेक्टिविटी मिल सके।” साथ ही यह मंजूरी एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, लेकिन वास्तविक सफलता तभी होगी जब परियोजना का निर्माण समयबद्ध तरीके से पूरा होकर मेट्रो का संचालन शुरू होगा।
अनूप कुमार सोनी, सचिव, GBNVS ने कहा:
“यह वर्षों से चल रहे सामूहिक प्रयासों और नागरिकों की एकजुटता का परिणाम है। ऑनलाइन जनयाचिका से लेकर सामाजिक संगठनों के समर्थन तक, हर प्रयास ने इस अभियान को मजबूती दी।”
हिमांशु राजपूत, उपाध्यक्ष, GBNVS ने कहा:
“यह क्षेत्रवासियों के लिए खुशी का क्षण है। अब जरूरी है कि टेंडर और निर्माण की प्रक्रिया बिना देरी आगे बढ़े।”
ऐक्टिव एनजीओ के एडमिंग एवं नवरत्न फाउंडेशन से डॉ. अशोक श्रीवास्तव में कहा कि :
“मेट्रो की मंजूरी बेहद खुशी की बात है। यह लाखों क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सौगात है।”
रंजन तोमर, NOVARA ने कहा:
“लंबे इंतजार के बाद मिला यह निर्णय नागरिकों की एकजुटता और निरंतर प्रयासों का सकारात्मक परिणाम है।”
प्रिंस शर्मा, Challenger Group ने कहा:
“यह हम सभी क्षेत्रवासियों के लिए गर्व और खुशी का क्षण है। इससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।”
सचिन गुप्ता, YSS Foundation ने कहा:
“इस मुहिम में सभी संस्थाओं और नागरिकों की एकजुटता देखकर बेहद खुशी है। अब जल्द निर्माण शुरू होने की उम्मीद है।”
जनप्रतिनिधियों एवं प्रधानमंत्री कार्यालय का आभार:-
गौतम बुद्ध नगर विकास समिति इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए माननीय सांसद डॉ. महेश शर्मा, माननीय विधायक श्री तेजपाल नागर एवं नोएडा के माननीय विधायक श्री पंकज सिंह का हृदय से आभार व्यक्त करती है।
साथ ही प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का विशेष धन्यवाद, जिसने क्षेत्र के नागरिकों द्वारा उठाई गई समस्याओं और मेट्रो कनेक्टिविटी की मांग को सुना तथा उस पर संज्ञान लिया। समिति द्वारा समय-समय पर भेजे गए पत्रों और नागरिकों की आवाज को संबंधित स्तर तक पहुंचाने की प्रक्रिया में PMO की भूमिका महत्वपूर्ण रही है।
समिति सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करती है, जिन्होंने इस विषय को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाने के लिए गौतम बुद्ध नगर विकास समिति मेट्रो के वास्तविक क्रियान्वयन और संचालन तक अपनी निगरानी, संवाद और जनहित से जुड़े प्रयास जारी रखेगी।*



