उत्तर प्रदेशखेल-मनोरंजनगाज़ियाबाददिल्ली एनसीआर

जेकेडी चैंपियनशिप में शिवा जी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का शानदार प्रदर्शन, जीते 9 पदक

3 स्वर्ण और 6 रजत पदक जीतकर खिलाड़ियों ने बढ़ाया गाजियाबाद और उत्तर प्रदेश का गौरव

गाजियाबाद, 24 अक्टूबर 2026। दिल्ली के करावल नगर स्थित विद्यादीप पब्लिक स्कूल में 24 अक्टूबर 2026 को संपन्न हुई 8वीं इन्विटेशनल स्पोर्ट्स जेकेडी चैंपियनशिप में शिवा जी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, गाजियाबाद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 9 पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों ने 3 स्वर्ण और 6 रजत पदक जीतकर गाजियाबाद और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता में अहान, छवि और क्षितिज रावत ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। वहीं रंजीत ठाकुर, समर्थ, कृतिका पाल, अथर्व पाल, अहद खान और सृष्टि राजपूत ने रजत पदक हासिल किए। सभी खिलाड़ियों ने अपने-अपने भार वर्ग में उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

पांच प्रदेशों के करीब 350 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

इस चैंपियनशिप में मुंबई, छत्तीसगढ़, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित पांच प्रदेशों के लगभग 350 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुस्तफाबाद के विधायक एवं दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री मोहन सिंह बिष्ट ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल को हमेशा खेल भावना के साथ खेलना चाहिए तथा हार से सीख लेकर निरंतर आगे बढ़ना चाहिए।

इस अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। साथ ही सभी कोचों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

कोच विपिन देव ने खिलाड़ियों को दी बधाई

शिवा जी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के डायरेक्टर एवं प्रमुख कोच विपिन देव, क्रीड़ा भारती, ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की यह सफलता उनकी मेहनत, नियमित अभ्यास, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने खिलाड़ियों को इसी लगन के साथ अभ्यास जारी रखने और भविष्य की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता के आयोजक राकेश चित्तौड़ी एवं आनंद कुमार गोहार ने सभी अतिथियों, कोचों, खिलाड़ियों और सहयोगियों का स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

शिवा जी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की इस उपलब्धि से खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। उम्मीद जताई गई कि संस्थान के खिलाड़ी भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।

Jitendra Nehra

लेखन केवल शब्दों का संग्रह नहीं, बल्कि विचारों और भावनाओं को समाज तक पहुँचाने का माध्यम है। मेरी कोशिश है कि मेरी लेखनी लोगों को सोचने, समझने और सकारात्मक बदलाव की ओर प्रेरित करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button