डॉ. अनिल अग्रवाल का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया, बधाई देने वालों का लगा तांता

गाजियाबाद, 31 अक्टूबर। प्रख्यात शिक्षाविद एवं पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल का जन्मदिन शनिवार को गाजियाबाद में बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही उनके निवास स्थान पर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों, समाजसेवियों, व्यापारियों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े हजारों लोगों ने उनके निवास पर पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं निरंतर ऊर्जावान जीवन की कामना की।
जन्मदिन के अवसर पर शांति गोपाल अस्पताल, इंडिपेंडेंट स्कूल फेडरेशन ऑफ इंडिया, वैश्य एकता समिति, विशाल ग्रुप, रहीको कंपनी और अखंड भारत मिशन सहित अनेक संस्थाओं एवं संगठनों की ओर से भी डॉ. अग्रवाल को शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। कई लोगों ने पोस्टर-बैनर, पुष्पगुच्छ एवं सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी शुभेच्छाएं व्यक्त कीं।
प्रमुख रूप से बधाई देने वालों में- विशाल ग्रुप के चेयरमैन देवेंद्र कुमार बिश्नोई, व्यवसायी संजीव कुमार गुप्ता (समरकूल), वरिष्ठ भाजपा नेत्री किरण सिंह, महानगर भाजपा नेत्री बिन्टी अग्रवाल, रिवर हाइट्स सोसाइटी के एओए अध्यक्ष सुबोध त्यागी, भारत मिशन से विशाल शर्मा, अखंड भारत मिशन के संस्थापक डॉ. अश्वनी शर्मा, शांति गोपाल हॉस्पिटल इंदिरापुरम के डायरेक्टर अरुण कुमार अग्रवाल, इंडिपेंडेंट स्कूल फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महामंत्री गुलशन भंभरी, फेडरेशन के अध्यक्ष सुभाष जैन एवं संयुक्त सचिव आलोक गर्ग शामिल रहे।
इसके अलावा लोनी के डीएलएफ अंकुर विहार वार्ड संख्या 33 के पार्षद रामनिवास त्रिपाठी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष दीप्ति चौहान, भाजपा महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष सिद्धि प्रधान अग्रवाल, भाजपा नेत्री मोनिका सिंह, वैश्य एकता समिति (रजि.) के उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, समाजसेवी वी.के. अग्रवाल, रहीको कंपनी के डायरेक्टर अरविंद तिवारी, विभिन्न समाचार पत्रों के प्रबंधक एवं पत्रकार पवन शर्मा तथा कलमवीर मीडिया के संपादक जितेंद्र नेहरा ने भी डॉ. अग्रवाल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने डॉ. अनिल अग्रवाल के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए समाज, शिक्षा और जनसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की। जन्मदिन के अवसर पर शहरभर से मिली शुभकामनाओं ने समारोह को विशेष बना दिया।



