Uncategorizedबहादुरगढ़हरियाणा

​बहादुरगढ़ में स्कूल छुट्टी के वक्त हांफ रहा ट्रैफिक, मुख्य सड़क पर हादसों का न्योता!

अंदरूनी गेट खोलें बाल भारती और सेंचुरी स्कूल, खतरे में न डालें बच्चों की जान:पप्पू दलाल

कृष्ण गोपाल विद्यार्थी

​बहादुरगढ़। बाल भारती और सेंचुरी स्कूल के सामने मुख्य सड़क हर रोज अव्यवस्था की भेंट चढ़ रही है। सुबह की प्रार्थना हो या दोपहर की छुट्टी, स्कूल के मुख्य गेट पर बेतरतीब वाहनों और छात्रों की भीड़ से लंबा जाम लगना आम बात हो गई है। सबसे बड़ी चिंता सड़क पार करते उन नन्हे बच्चों की है, जो तेज रफ्तार वाहनों के बीच खुद को असुरक्षित पाते हैं।
​इस गंभीर स्थिति पर कड़ा संज्ञान लेते हुए समाजसेवी पप्पू दलाल ने स्कूल मैनेजमेंट को आईना दिखाया है। उन्होंने दो-टूक कहा कि मुख्य द्वार के बजाय स्कूलों के अंदर मौजूद वैकल्पिक गेटों से छात्र-छात्राओं की एंट्री और एग्जिट कराई जाए। इससे सड़क पर वाहनों का जमावड़ा नहीं लगेगा और बच्चों को सुरक्षित रास्ता मिल सकेगा। उन्होंने प्रशासन व स्कूल प्रबंधकों से अपील की कि वे किसी बड़े हादसे का इंतजार किए बिना तुरंत सुधारात्मक कदम उठाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button