बहादुरगढ़हरियाणा

​दीपावली पर कानोंदा को मिली धूल-कीचड़ से मुक्ति की सौगात, अब फर्राटा भरेंगे वाहन

​बहादुरगढ़:त्योहारों की रौनक के बीच गांव कानोंदा के बाशिंदों के लिए इस बार की दिवाली एक बड़ी राहत लेकर आई। कानोंदा से कुलासी की ओर जाने वाली जिस कच्ची पगडंडी पर बरसों से धूल और कीचड़ के बीच ग्रामीण सफर काटने को मजबूर थे, अब वह 12 फुट चौड़ी और 80 मिलीमीटर मजबूत तारकोल की सड़क में तब्दील होने जा रही है।
​गांव पहुंचे बहादुरगढ़ विधायक राजेश जून ने सरपंच और ग्रामीणों के बीच नारियल तोड़कर ₹64.50 लाख के इस निर्माण कार्य का श्रीगणेश किया। ग्रामीणों को शुभकामनाएं देते हुए विधायक ने साझा किया कि उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलकर इस सड़क की चौड़ाई और मोटाई दोनों बढ़वाई है, ताकि यह मार्ग सालों-साल टिकाऊ रहे।
​विधायक ने स्पष्ट किया कि यह केवल एक सड़क की बात नहीं है; ₹10 करोड़ की विशेष ग्रांट के जरिए पूरे बहादुरगढ़ हलके के 31 गांवों में 25 किलोमीटर लंबे कच्चे रास्तों को पक्का करने की योजना जमीन पर उतारी जा रही है। ग्रामीणों ने इस पहल को गांव के विकास में मील का पत्थर बताते हुए विधायक का स्वागत किया व आभार जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button