बहादुरगढ़हरियाणा

लायंस क्लब की ओर से 15 नवंबर को लगेगा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर

मैक्स अस्पताल द्वारका के विशेषज्ञ चिकित्सक करेंगे मरीजों की जांच, लिवर फाइब्रोस्कैन और पीएसए टेस्ट की सुविधा भी रहेगी नि:शुल्क

बहादुरगढ़:लायंस क्लब बहादुरगढ़ टाउन की ओर से जनसेवा के उद्देश्य से रविवार, 15 नवंबर को निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा। क्लब द्वारा मैक्स अस्पताल द्वारका के सहयोग से आयोजित इस शिविर में कैंसर रोग, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, यूरोलॉजी और हड्डी रोग विशेषज्ञ मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श देंगे।

लायंस क्लब के सेक्रेटरी हेमंत सलूजा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मेडिकल कैंप सेक्टर 6 स्थित सीनियर सिटीजन क्लब में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा। कैंप में मरीजों को विभिन्न बीमारियों की जांच एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेने का अवसर मिलेगा। इसके अतिरिक्त लिवर की जांच के लिए फाइब्रोस्कैन तथा प्रोस्टेट कैंसर की जांच के लिए पीएसए टेस्ट भी पूरी तरह निशुल्क किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि क्लब का मुख्य उद्देश्य समाजसेवा के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे इस निशुल्क मेडिकल कैंप का लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य की जांच अवश्य करवाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button