Dadri -Gr.Noida

दादरी नगर पालिका अध्यक्षा गीता पंडित का व्हाट्सएप हैक, वीडियो वायरल – नागरिकों से की अपील, मेरे नाम पर कोई लेन-देन न करें

दादरी। नगर पालिका परिषद दादरी की अध्यक्षा गीता पंडित का व्हाट्सएप हैंग / हैक किए जाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर अध्यक्षा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में गीता पंडित ने आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों से अपील की है कि उनके नाम से यदि किसी के पास पैसों की मांग, किसी प्रकार के ट्रांजैक्शन या अन्य मैसेज आते हैं, तो उस पर बिल्कुल भरोसा न करें। उन्होंने साफ कहा है कि उनका व्हाट्सएप उनके नियंत्रण में नहीं है, इसलिए उनके नाम से आने वाले किसी भी संदेश को नजरअंदाज किया जाए।

अध्यक्षा ने कहा कि इस तरह से किसी जनप्रतिनिधि का व्हाट्सएप हैंग करना बेहद निंदनीय अपराध है। इससे न सिर्फ उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है, बल्कि आम लोगों को ठगने का भी प्रयास किया जा सकता है।

उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि –

  1. उनके नाम से आने वाले किसी भी लिंक पर क्लिक न करें।
  2. पैसे मांगने वाले मैसेज का जवाब न दें।
  3. ऐसा कोई मैसेज आए तो तुरंत उन्हें या पुलिस को सूचित करें।

नगर में इस घटना के बाद लोगों में चर्चा तेज हो गई है। लोगों का कहना है कि साइबर अपराधी अब जनप्रतिनिधियों को भी निशाना बना रहे हैं। फिलहाल इस मामले में साइबर सेल में शिकायत की प्रक्रिया की बात कही जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button