Dadri -Gr.Noida
दीपावली मनाने गांव गए परिवार के घर का ताला तोड़
क्षेत्र में स्थित सूरज विहार कॉलोनी से दीपावली मनाने अपने गांव गए परिवार के घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के जेवरात एवं अन्य कीमती सामान अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी किए जाने का मामला सामने आया है पटना की शिकायत पीड़िता ने कोतवाली में दी है शिकायत के आधार पर पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार प्रीति निवासी सूरज बिहार अपने परिवार के साथ दीपावली मनाने के लिए अपने घर बुलंदशहर को गई थी जब उन्होंने वहां से आकर देखा तो उनके घर का ताला टूटा हुआ था और घर का सामान इधर-उधर फैला हुआ था और जब उसने अपनी अलमारी को चेक किया तो अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात वह अन्य कीमती सामान लाखों रुपए मूल्य का चोरी कर लिया घटना की शिकायत कोतवाली में दी गई है



