Dadri -Gr.Noida
बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चेकिंग के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार
बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चेकिंग के दौरान पुलिस ने पांच लोगों को अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार किया है तथा उन सभी के कब्जे से 74 पावा अवैध शराब के बरामद किए हैं पुलिस द्वारा सभी पांचो आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार साहिल पुत्र फुल निवासी खोड़ा कॉलोनी दीपांशु पुत्र महकर निवासी गाजियाबाद रिहान पुत्र रियासुद्दीन निवासी मसूरी जिला गाजियाबाद चौबे सिंह पुत्र रमेश निवासी अलीगढ़ एवं संजीव कुमार पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी हरदोई इन सभी को अलग-अलग स्थान से चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है तथा उनके कब्जे से 74 पावा अवैध शराब के बरामद किए हैं सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है



