बहादुरगढ़शख़्शियतसाहित्य-कला

सूर्य कवि पं. लख्मीचंद को ‘भारत रत्न’ और पं. श्रीराम शर्मा के नाम पर भव्य द्वार की मांग

महान विभूतियों को उचित सम्मान देने की उठाई आवाज़

​झज्जर। देश की आज़ादी और हरियाणा की समृद्ध लोक संस्कृति को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाली दो महान विभूतियों को उचित सम्मान दिलाने के लिए सर्व ब्राह्मण खाप, जिला झज्जर ने मुहिम तेज कर दी है। खाप के प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा के कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा से मुलाकात कर उन्हें दो अलग-अलग मांग पत्र सौंपे, जिनमें लोक कला और स्वतंत्रता संग्राम के पुरोधाओं की स्मृति को चिरस्थायी बनाने का आग्रह किया गया है।

​हरियाणवी संस्कृति के सूर्य को मिले ‘भारत रत्न’
पहले ज्ञापन में संगठन ने महान लोकगायक और ‘सूर्य कवि’ के नाम से विख्यात पंडित लख्मीचंद को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से नवाजे जाने की पुरजोर मांग की है। खाप पदाधिकारियों ने कहा कि पं. लख्मीचंद ने अपनी कालजयी रचनाओं और सांग परंपरा के माध्यम से समाज में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना की जो अलख जगाई, वह अद्वितीय है। उन्होंने हरियाणवी भाषा, लोक साहित्य और संस्कृति को न केवल देश बल्कि विदेशों में भी एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।

​स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर सजे सेक्टर-9 का मुख्य द्वार
दूसरे ज्ञापन के माध्यम से खाप ने झज्जर के सेक्टर-9 स्थित मुख्य प्रवेश द्वार का नामकरण महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित श्रीराम शर्मा के नाम पर करने और इसे एक भव्य द्वार के रूप में विकसित करने की मांग उठाई। संगठन का कहना है कि प्रवेश द्वार पर पं. श्रीराम शर्मा का जीवन परिचय और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में उनके अमूल्य योगदान का उल्लेख भी अंकित किया जाना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके त्याग और बलिदान से प्रेरणा ले सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button