बहादुरगढ़हरियाणा

हरियाणवीं सांग महोत्सव

भीम की गर्जना और रागिनियों के बीच सुनाया गया ‘कीचक वध’ प्रसंग

​बहादुरगढ़। सूर्य कवि पंडित लख्मीचंद धर्मशाला समिति की ओर से आयोजित किए जा रहे हरियाणवीं सांग महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को कलाकार चेतन कौशिक ने ‘कीचक वध’ का प्रसंग प्रस्तुत किया। पंडित विष्णुदत्त के पुत्र चेतन कौशिक ने अपनी शैली से महाभारत के विराट पर्व के इस महत्वपूर्ण अध्याय को दर्शकों के सामने रखा।
​प्रस्तुति के दौरान दिखाया गया कि अज्ञातवास के समय कीचक द्वारा द्रौपदी पर कुदृष्टि डालने और दुर्व्यवहार करने पर भीम ने किस प्रकार उसका वध कर धर्म की स्थापना की। सांग के जरिए समाज को नारी सम्मान की रक्षा करने और अन्याय के विरुद्ध डटकर खड़े होने का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि सांग हरियाणा की सांस्कृतिक धरोहर है, जिसे सहेजने और युवा पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए ऐसे आयोजन बेहद जरूरी हैं।
​महोत्सव के संचालन में समिति संरक्षक पाले राम शर्मा, प्रधान पंडित शीलकराम, उपप्रधान सुमेर सिंह, महासचिव हरीश शर्मा, सचिव सुमित अत्री, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार, पूर्व महासचिव सतीश शर्मा, पंडित मामनराम, मंजीत पाराशर, बिरजू पंडित, संदीप पाराशर, दीपक राज, रमेश कौशिक, मनोज भारद्वाज, राजकुमार, हरिओम, चांद सिंह तथा प्रताप पाई सहित अन्य सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button