बहादुरगढ़हरियाणा

अधिवक्ताओं के हितों को लेकर सांसद दीपेंद्र हुड्डा से मिले विक्रम छिल्लर

बार एसोसिएशन में आने का देंगे न्योता
​
​बहादुरगढ़: अधिवक्ताओं के कल्याण और बार के विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर एडवोकेट वेलफेयर ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बहादुरगढ़ बार एसोसिएशन के प्रधान विक्रम सिंह छिल्लर ने सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा से विशेष मुलाकात की। इस भेंट के दौरान दोनों नेताओं के बीच अधिवक्ता समुदाय के उत्थान और समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
​मुलाकात के दौरान सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने विक्रम सिंह छिल्लर की सक्रिय कार्यशैली और उनके संघर्षों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। उन्होंने छिल्लर को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
​वहीं, विक्रम सिंह छिल्लर ने सांसद की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि दीपेंद्र हुड्डा सड़क से लेकर संसद तक समाज के हर वर्ग की आवाज को पूरी मजबूती के साथ बुलंद करते हैं। उन्होंने बताया कि वे जल्द ही सांसद को बहादुरगढ़ बार एसोसिएशन में आमंत्रित करेंगे, ताकि उनके मार्गदर्शन में अधिवक्ताओं के हित और बार के बुनियादी विकास से जुड़ी योजनाओं को गति दी जा सके।
​इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश राठी, पूर्व वाइस चेयरमैन एवं पार्षद विनोद जांगड़ा, अधिवक्ता सुभाष राठी, चंद्रकांत जांगड़ा, अधिवक्ता सिद्धार्थ, अशोक अहलावत, सुमित देशवाल और नवीन हुड्डा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button