उत्तर प्रदेशजनपददेश-दुनियासाहित्य-कला

हस्तिनापुर में मौन मुखर महोत्सव के तहत अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन संपन्न, अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

हस्तिनापुर (मेरठ), 25 अक्टूबर – राष्ट्र के अमर शहीदों एवं जाँबाज़ सैनिकों को समर्पित हस्तिनापुर मौन मुखर महोत्सव के अन्तर्गत अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन शनिवार 24 अक्टूबर की रात्रि 8 बजे राजकीय इण्टर कॉलेज, क्रीड़ा स्थल, हस्तिनापुर पर हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का आयोजन मौन मुखर पत्रिका परिवार एवं साहित्य संगम परिषद्, मवाना के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम की मंच व्यवस्था उत्तम पब्लिक स्कूल, रहावती द्वारा की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। उद्घाटनकर्ता मा० विधायक हस्तिनापुर एवं राज्यमंत्री जलशक्ति विभाग, उ०प्र० सरकार श्री दिनेश खटीक रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मा० टीकम सिंह गुड़म, फलावदा (वरिष्ठ समाजसेवी) ने की। मंच संरक्षक श्री योगेश मोहन गुप्ता, कुलाधिपति IIMT University, Meerut रहे तथा मुख्य अतिथि श्री गौरव चौधरी, अध्यक्ष जिला पंचायत मेरठ रहे।

दीप प्रज्वलन: इस अवसर पर श्रीमती सुधा खटीक (अध्यक्ष, नगर पंचायत हस्तिनापुर), श्री विनोद भाटी (चेयरमैन, गन्ना समिति मवाना), श्री अनुराग दुवलिश (अध्यक्ष, मौन मुखर पत्रिका), श्री देवेन्द्र पँवार, श्री जगदीश त्यागी, श्री रोहित बंसल (जिला संयोजक, व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा), श्रीमती कुसुम रस्तोगी (प्रमुख समाजसेविका मवाना), डॉ. शक्ति साहनी (प्राचार्या), श्रीमती नीतू दुवलिश, डॉ. योगेश प्रधान (ब्लॉक प्रमुख, मवाना), श्री एस.पी. सिंह (चेयरमैन, हस्तिनापुर शुगर), श्री नितिन पोसवाल (ब्लॉक प्रमुख, हस्तिनापुर) उपस्थित रहे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में: श्री तिलकराम गुर्जर, डॉ. अजय वीर गर्ग, डॉ. सुधीर त्यागी, डॉ. धर्मपाल सिंह, डॉ. आदर्श गौड़, श्री सी.एस. चौधरी (निदेशक, उत्तम पब्लिक स्कूल, रहावती), श्री अमित सोहन गुप्ता, इंजी. पी.सी. केन, श्री कुलदीप सिंह जनवेथी, श्री शुभम् लाम्बा, श्री सुशील नागर, श्री नरेश नागर, श्री सदानपाल सिंह यादव, श्री संजय मेहता, श्री धीरज सिंह महाना, श्री विवेक सिन्धु, कुँवर देवेन्द्र सिंह, श्री विवेक भटनागर, श्री अजय कुमार नागर, श्री सुनील कुमार यादव, श्री संजय भटनागर, श्री रजनीश सिंह, श्री इकपाल सिंह एडवोकेट, श्री श्रेय कौशिक, श्री सुधीर दत्त शर्मा, श्री राजकुमार देहूजा, श्री महेन्द्र सिंह, श्री गुलशन खट्टर, श्री कौशल कुमार कौशल, श्री रविन्द्र कुमार, श्री रितिक कुमार, श्री अजय पनपेजा, श्री विपिन मडना, श्री शंकर हलधर, श्रीमती ममता चौधरी (प्रधानाचार्या, उत्तम पब्लिक स्कूल, रहावती), श्रीमती शालिनी भटनागर, डॉ. सपना जसूजा आदि मौजूद रहे।

आमंत्रित कवि-वृन्द में अन्तर्राष्ट्रीय कवि श्री विजेन्द्र सिंह ‘परवाज़’, डॉ. अनु सपन, डॉ. अर्जुन सिसौदिया, श्री मनवीर मधुर, श्रीमती तुषा शर्मा, श्री सत्यपाल सत्यम्, श्री पार्थ नवीन, श्री रामबाबू सिकरवार एवं श्री बलवीर सिंह खिचड़ी ने अपनी ओजस्वी वाणी से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरी रात काव्य की अविरल धारा बहती रही।

इसी मंच पर हस्तिनापुर मौन मुखर साहित्यकार सम्मान से श्री विजेन्द्र ‘परवाज़’ को एवं हस्तिनापुर मौन मुखर आज़ाद कुमार बंसल समाज सेवी सम्मान से डॉ. योगेश प्रधान (ब्लॉक प्रमुख, मवाना) को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का प्राथमिक मंच संचालन श्रीमती नौशाबा परवीन ने किया। कार्यक्रम के संयोजक संजीव ‘भ्रमर’ एवं सह-संयोजक यशपाल ‘फक्कड़’ रहे। अंत में आयोजकों ने सभी का आभार व्यक्त किया।


Jitendra Nehra

लेखन केवल शब्दों का संग्रह नहीं, बल्कि विचारों और भावनाओं को समाज तक पहुँचाने का माध्यम है। मेरी कोशिश है कि मेरी लेखनी लोगों को सोचने, समझने और सकारात्मक बदलाव की ओर प्रेरित करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button