उत्तर प्रदेशदिल्ली एनसीआरदेश-दुनियाधर्म-धरोहर

गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत एक विशेष हस्ताक्षर अभियान चलाया-जबरदस्त समर्थन

दादरी। दादरी के ऐतिहासिक मेले में गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत एक विशेष हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अभियान को क्षेत्र के लोगों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।

अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं ने बताया कि गौ माता के सम्मान और सुरक्षा के लिए यह जन-जागरण अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है। दादरी मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और आम लोगों ने हस्ताक्षर कर इस अभियान को अपना समर्थन दिया।

अभियान की 3 मुख्य मांगें हैं:

1. सम्पूर्ण भारत में गौहत्या पूर्णतः समाप्त हो।
2. गौमाता को राष्ट्र माता अथवा राष्ट्र आस्था के रूप में राष्ट्रीय सम्मान दिया जाये।
3. गौ सेवा हेतु केन्द्रीय गौ सेवा मंत्रालय का गठन हो और इसके लिए केन्द्रीय कानून लागू हो।

आयोजकों ने बताया कि इन मांगों को लेकर 16 दिसम्बर को चलो अजमेरी गेट, रामलीला मैदान, दिल्ली का विशाल आह्वान किया गया है, जिसमें देश भर से गौ भक्त शामिल होंगे।

समर्थन के लिए मिस कॉल नंबर 9067777323 जारी किया गया है। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि NO DONATION – इस अभियान में किसी प्रकार का चंदा या दान नहीं लिया जा रहा है, केवल जन समर्थन लिया जा रहा है।


प्रस्तुतकर्ता: मनोज कुमार गर्ग, दादरी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button