
कुलदीप बिश्नोई के गृह प्रवेश में भी हुए शामिल
बहादुरगढ़। पूर्व पार्षद जसबीर सैनी ने आदमपुर का दौरा कर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चौधरी भजनलाल की समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सैनी ने प्रदेश के विकास और निर्माण में स्व. भजनलाल के ऐतिहासिक योगदान को स्मरण किया। इसके पश्चात, वे कुलदीप बिश्नोई के नए आवास के गृह प्रवेश समारोह में भी सम्मिलित हुए और उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान जसबीर सैनी ने कहा कि कुलदीप बिश्नोई पूरी निष्ठा के साथ अपने पिता की जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।



