Uncategorizedजनपददिल्ली एनसीआरदेश-दुनियाशख़्शियत

योगाचार्य जगदीश कुमार सहवाग ने विद्यार्थियों को योग, संस्कार और राष्ट्रभक्ति का महत्व बताया

बहादुरगढ़। शनिवार को क्षेत्र के गांव बुपनिया स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में योगाचार्य जगदीश कुमार सहवाग द्वारा देशभक्ति एवं निःशुल्क योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रभारी सुमन मलिक ने की। शिविर में विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को बलवान, विद्वान, चरित्रवान, गुणवान, संस्कारवान, समर्थ, आत्मनिर्भर, देशभक्त, माता-पिता के सेवक, गुरुओं के आज्ञाकारी, समाजसेवी, धर्म एवं संस्कृति के रक्षक, प्रकृति के संरक्षक, निर्भय, निडर, साहसी, ऊर्जावान, जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक बनाना है, ताकि वे भविष्य में राष्ट्र की रक्षा एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठा सकें और समर्थ, विकसित, आत्मनिर्भर, स्वदेशी एवं शक्तिशाली भारत के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकें। इस अवसर पर योगाचार्य जगदीश कुमार सहवाग ने कहा कि राष्ट्रभक्ति के भाव को हमें अपने मन में सदैव सर्वोपरि रखना चाहिए, क्योंकि राष्ट्र ही हमारी आन-बान और शान है। राष्ट्र सर्वोपरि है अर्थात राष्ट्र प्रथम है। राष्ट्र ही हमारा सर्वस्व, स्वाभिमान और पहचान है। राष्ट्र की प्रगति ही हम सभी के जीवन का प्रमुख लक्ष्य होना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रभारी सुमन मलिक ने योगाचार्य जगदीश कुमार सहवाग का धन्यवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि हमें व्यायाम, स्वाध्याय एवं ईश्वर भक्ति के मार्ग पर चलकर स्वयं को स्वस्थ, बलवान, विद्वान और आत्मनिर्भर बनाना चाहिए। समय का सदुपयोग करना चाहिए तथा घर पर बना पौष्टिक भोजन ग्रहण करना चाहिए।
उन्होंने विद्यार्थियों को फास्ट फूड एवं जंक फूड से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा कि उन्हें घी, दूध, दही, फल एवं हरी सब्जियों का भरपूर सेवन करना चाहिए, ताकि उनका शारीरिक एवं मानसिक विकास बेहतर ढंग से हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button