डॉ. मंजीत को मिला ‘विलक्षणा समाज सारथी सम्मान-2026’

रोहतक: वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय, बहादुरगढ़ के हिंदी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मंजीत को साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए ‘विलक्षणा समाज सारथी सम्मान-2026’ से नवाजा गया है।
रविवार को रोहतक स्थित सुपवा के मिनी ऑडिटोरियम में यह सम्मान ‘विलक्षणा एक सार्थक पहल समिति’ और हरियाणा कला परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह के दौरान प्रदान किया गया।
मुख्य अतिथि और अध्यक्षता: कार्यक्रम में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार मुख्य अतिथि रहे, जबकि अध्यक्षता पूर्व सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने की।
दिग्गजों की मौजूदगी: समारोह में पद्मश्री महावीर गुड्डू, लोकगायक रामकेश जीवनपुरिया, मासूम शर्मा और हिंद केसरी बाली शर्मा समेत कई हस्तियां शामिल हुईं।
सांस्कृतिक रंग: इस दौरान हरियाणवी संस्कृति की छटा बिखेरती प्रस्तुतियां भी दी गईं। पूर्व सांसद जांगड़ा ने हरियाणा की धरा को नमन करते हुए कहा, “जिसने हरियाणा में जन्म ले लिया, उसे किसी तीर्थ पर जाने की आवश्यकता नहीं।”
समिति अध्यक्ष डॉ. सुलक्षणा अहलावत के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. मंजीत की इस उपलब्धि पर शिक्षाविदों और साहित्यकारों ने उन्हें बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



