दिल्ली एनसीआरबहादुरगढ़साहित्य-कला

‘नवलरश्मि’ संस्था ने नांगलोई में आयोजित किया भव्य दीपोत्सव एवं काव्य गोष्ठी​सरस्वती वंदना से हुई शुरुआत, काव्य रचनाओं ने बांधा समां

कृष्ण गोपाल विद्यार्थी

​नई दिल्ली: सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संस्था ‘नवलरश्मि—एक भोर नयी’ के तत्वावधान में नांगलोई स्थित सुरभि स्टूडियो में भव्य दीवाली स्नेह मिलन सह काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। पारिवारिक और आत्मीय वातावरण में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में जुटे कवियों व साहित्यकारों ने अपनी श्रेष्ठ रचनाओं से समां बांध दिया।
​कार्यक्रम का शुभारंभ कुसुम सिंह ‘सुनैना’ द्वारा प्रस्तुत सुमधुर सरस्वती वंदना के साथ हुआ। पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा संस्थापिका निधि भार्गव ‘मानवी’ और भारती सरदाना के मार्गदर्शन में तैयार की गई थी। वहीं मंच का कुशल एवं ऊर्जावान संचालन महेश वर्मा ‘दिव्यमणि’ तथा संजीव कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
​गोष्ठी में उपस्थित वक्ताओं और रचनाकारों ने आयोजन को अद्भुत साहित्यिक संगम बताते हुए कहा कि कविता दिलों को एक सूत्र में पिरोने का काम करती है। आयोजकों ने संदेश दिया कि दीपक एक हो सकता है, लेकिन उजाला तभी दूर तक फैलता है जब उसकी लौ को हवा और अपनों का साथ मिले।
​इस साहित्यिक दीपोत्सव को सफल बनाने में राजीव तनेजा, असलम ‘बेताब’, प्रभात कुमार ‘प्रभात’, तरुण जैन सहित संस्था के वरिष्ठ सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही। गोष्ठी में यश पाल सिंह ‘यश’, मनोज अनाम, ललित कुमार, निवेदिता झा, रेनू मिश्रा, वीणा अग्रवाल, विनय शील चतुर्वेदी, अनुपमा पाण्डेय, मुकेश शर्मा ‘अनमोल’, गोल्डी गीतकार, इंदु राज निगम, कृष्ण गोपाल विद्यार्थी, राजेंद्र राज निगम, राजेश प्रभाकर, रजनीश त्यागी, ऋषि कुमार शर्मा, संजय गिरि, विनय कुमार और अरुण कुमार सहित कई गणमान्य साहित्यकारों ने अपनी काव्य प्रस्तुतियां दीं।
​कार्यक्रम के समापन पर सभी रचनाकारों ने संस्था के प्रयासों की सराहना की और भविष्य में भी साहित्य व संस्कृति के संवर्धन के लिए ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button