दिल्ली एनसीआरशख़्शियत
गीतकार विद्यार्थी को मिला साहित्य भास्कर सम्मान

राष्ट्रीय कवि संगम की जींद इकाई की संयोजिका शकुंतला काजल शकुन व सचिव कदम सिंह राठी द्वारा बहादुरगढ़ के गीतकार कृष्ण गोपाल विद्यार्थी को साहित्य भास्कर सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. गौरी अरोड़ा,जय सिंह जीत,डॉ. चंद्र दत्त शर्मा व खेमचंद सहगल सहित हरियाणा के विभिन्न जिलों से पधारे अनेक कवि व कथाकार भी उपस्थित रहे।



