हस्तिनापुर में 24 अक्टूबर को अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन, राष्ट्र के अमर शहीदों को होगा समर्पित

हस्तिनापुर, मेरठ। साहित्य और राष्ट्रभक्ति को समर्पित हस्तिनापुर मौन मुखर महोत्सव के अंतर्गत इस वर्ष अखिल भारतीय विराट् कवि-सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
आयोजकों के अनुसार यह कवि सम्मेलन राष्ट्र के अमर शहीदों एवं जाँबाज सैनिकों को समर्पित रहेगा।
दिनांक व समय: शनिवार, 24 अक्टूबर 2026, रात्रि 8:00 बजे
स्थान: राजकीय इण्टर कॉलिज, क्रीड़ा-स्थल, हस्तिनापुर (मेरठ)
कार्यक्रम का उद्घाटन हस्तिनापुर विधायक एवं प्रदेश के जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री श्री दिनेश खटीक करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी मा० टीकम सिंह गुर्जर (फलावदा) करेंगे। मंच संरक्षक IIMT University, मेरठ के कुलाधिपति श्री योगेश मोहन गुप्ता रहेंगे, जबकि मुख्य अतिथि जिला पंचायत मेरठ के अध्यक्ष श्री गौरव चौधरी होंगे।
इस अवसर पर दो विशेष सम्मान भी प्रदान किए जाएंगे –
हस्तिनापुर मौन मुखर साहित्यकार सम्मान: अन्तर्राष्ट्रीय कवि/शायर श्री विजेन्द्र सिंह ‘परवाज़’ को
हस्तिनापुर मौन मुखर समाज सेवी सम्मान: ब्लॉक प्रमुख मवाना, डॉ. योगेश प्रधान को

आमंत्रित कवि-वृन्द में देश के ख्यातिप्राप्त कवि शामिल होंगे – श्री विजेन्द्र सिंह ‘परवाज़’, डॉ. अनु सपन, डॉ. अर्जुन सिसौदिया, श्री मनवीर मधुर, श्रीमती तुषा शर्मा, श्री सत्यपाल सत्यम्, श्री पार्थ नवीन, श्री रामबाबू सिकरवार एवं श्री बलवीर सिंह खिचड़ी।
कार्यक्रम के संयोजक कवि संजीव ‘भ्रमर’ (मो. 9758887397) एवं सह-संयोजक यशपाल ‘फक्कड़’ (मो. 9084768562) हैं।
आयोजक : मौन मुखर पत्रिका परिवार एवम् साहित्य संगम परिषद्, मवाना।
संजीव ‘भ्रमर’ जी की पंक्तियाँ – “माँ ! ये मेरी अस्थियाँ, बन जायेंगी खाद। रहूँ समर्पित मैं तुझे, मरने के भी बाद ॥” इस पूरे आयोजन की भावना है।




