बहादुरगढ़हरियाणा

नवनिर्मित एम एस एम अस्पताल का हुआ शुभारंभगणमान्य लोगों ने दी अपनी शुभकामनाएं

कृष्ण गोपाल विद्यार्थी

बहादुरगढ़। क्षेत्र के जाने माने नेता नरेश जून ने अपने दिवंगत मित्र व उनके सहयोगी डॉ.जय सिंह मलिक ने पिता श्री महेन्द्र सिंह मलिक के सपनों को साकार करने के लिए उनकी स्मृति में झज्जर रोड पर सेक्टर 13 के पास भव्य एम एस एम अस्पताल का निर्माण किया है। हरियाणा दिवस पर हवन यज्ञ से शुरू हुए अस्पताल के उद्घाटन समारोह में विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं सहित क्षेत्र की अनेक सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं से जुड़े असंख्य गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपनी शुभकामनायें दीं व प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर श्री जून व डॉक्टर मलिक ने अतिथियों का स्वागत करने के अलावा उन्हें विश्वास दिलाया कि वे तथा उनकी टीम के सभी सदस्य क्षेत्रवासियों की स्वास्थ्य संबंधी अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए स्वस्थ भारत सुखी भारत के निर्माण में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button