
बहादुरगढ़:रविवार को ब्रह्म सेवा समिति और जन जागरण समिति की ओर से तथा वार्ड 26 पार्षद बलराम दलाल के सौजन्य से झज्जर रोड स्थित तिरंगा चौक पर इस सीजन में दूसरी बार नेकी की दीवार का आयोजन किया गया। तिरंगा चौक के पास श्याम

कालोनी,शक्तिनगर,देवनगर,आदर्श नगर आदि कई ऐसी कई कालोनियां है जहां गरीब मजदूर वर्ग के लोग काफी संख्या रहते है!दानवीर लोग भी कई बैग ओऱ गठरियों में अपने घर से गर्म कपड़े,जूते,कम्बल आदि देने के लिए आए! इस अवसर पर पार्षद बलराम दलाल ने आयोजकों को साधुवाद देते हुए कहा इनके अंदर जनहित की भावना कूट कूट कर भरी हुई है,दो साल पहले एक सीजन में नौ बार नेकी की दीवार का आयोजन किया गया था। कितने ही लोगों के पास इतने ज्यादा कपड़े होते हैं जो एक दो बार ही प्रयोग में आए होते है,आज काफी लोग कम्बल भी दे कर गए। बस एक कोशिश कि कोई भी सर्दी से न ठिठुरे,गरीब असहाय की मदद हो,ईंट भट्टों पर भी ये एकत्रित कपड़े आगे दे कर आयेंगे। दोनों समितियों के अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा और दिनेश खोखर ने बताया कि हम सब तो माध्यम हैं,सेवा की प्रेरणा तो परमात्मा ही देता है!29 नवम्बर को समिति की ओर से निःशुल्क मेडिकल कैंप और बड़े स्तर पर नेकी की दीवार का आयोजन किया जाएगा! कैंसर पीड़ितों की मदद के लिये अगले माह रक्तदान शिविर भी आयोजित किया जाएगा।



