दिल्ली एनसीआरबहादुरगढ़

खबर फास्ट चैनल पर छाये दिल्ली एनसीआर के कलमवीर

काव्य दीपोत्सव के रूप में मनाया दीवाली का त्यौहार

नई दिल्ली। अपनी तेज खबर और पैनी नज़र के चलते देश के करोड़ों दर्शकों की पहली पसंद बने न्यूज़ चैनल खबर फास्ट के निमंत्रण पर अपनी कविताओं का पिटारा लेकर चैनल के स्टूडियो पहुंचे दिल्ली एनसीआर के पांच कलमवीरों ने आज देशवासियों को कुछ अलग अंदाज़ में दीवाली की शुभकामनाएं दीं। काव्य दीपोत्सव के नाम से आयोजित उक्त कार्यक्रम का संयोजन व संचालन कवि कृष्ण गोपाल विद्यार्थी ने किया। लगभग घण्टा भर चले इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे चैनल के संपादक श्री प्रदीप डबास व उनकी सहयोगी प्रकृति चौधरी ने जहाँ प्रतिभागी रचनाकारों का स्वागत किया वहीं निदेशक पीयूष सामा जी ने इसे सृजनशीलता का एक सुंदर अनुभव बताया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दिल्ली-हरियाणा की सीमा पर स्थित गांव टिकरी कलां के कवि मुन्ना दिल्लेरी के मुक्तकों से हुआ। मुन्ना भाई ने प्रभु श्रीराम व अयोध्या वासियों के मनोभावों से संबंधित सुंदर शब्दचित्र प्रस्तुत किए तो रेवाड़ी के मूल निवासी कृष्ण गोपाल सोलंकी ने दीपोत्सव के विभिन्न पहलुओं पर अपने मन की बात कही। काव्योत्सव में मौजूद एकमात्र कवयित्री रजनी सिंह अवनि ने प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने का संदेश देते हुए तरन्नुम के साथ ” शुभ दीपावली ” गीत गाकर सभी प्रतिभागियों को ताल मिलाने पर मजबूर कर दिया। झज्जर के हरियाणवी कवि राजबीर खोरडा ने भी सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देने के अलावा भारतीय संस्कृति से जुड़े इस महान पर्व को पूरी गरिमा जहाँगीर मर्यादा के साथ मनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के प्रथम चरण में जहाँ सभी कलमवीरों की रचनाएं केवल दीपोत्सव पर केंद्रित रही वहीं दूसरे चरण में उन्होंने दीवाली सहित जीवन से जुड़े प्रेम सहित दूसरे मुद्दों पर भी अपनी बात कही। श्रंगार रस की रचनाओं ने भी खूब वाहवाही लूटी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button