दीपावली की धूम: रंगों और रोशनी से सजा विद्यालय

बहादुरगढ़(कृष्ण गोपाल विद्यार्थी) स्थित बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल में दीपावली का पर्व बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर उत्सव के रंगों से जगमगा उठा।
विद्यार्थियों ने पारंपरिक परिधानों में अपनी सुंदर उपस्थिति दर्ज कराई और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से भारतीय परंपरा एवं संस्कृति की मनमोहक झलक प्रस्तुत की।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को दीपावली के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व से अवगत कराया गया। उन्हें प्रेम, सद्भाव, खुशियाँ बाँटने तथा बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री गिरिराज भारद्वाज जी ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए सुरक्षित एवं पर्यावरण-अनुकूल दीपावली मनाने के लिए प्रेरित किया।



