Dadri -Gr.Noida

जारचा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फावड़े से हमला करने वाले 2 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त फावड़ा बरामद

दादरी न्यूज़ — सुनील गर्ग

थाना जारचा पुलिस द्वारा 2 दिन पूर्व फावड़े से किए गए हमले में 02 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है तथा उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक फावड़ा बरामद करने में सफलता हासिल की है तथा अभियुक्तों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया है कि दिनांक 09.11.2026 को वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर अभियुक्तगण द्वारा वादी व वादी के पिता व भाईयों के साथ गाली गलौच करना व गाली का विरोध करने पर मारपीट करना व जान से मारने की नियत से फावड़े से वार करना, जिसमें वादी व वादी के परिजनों का घायल हो जाना व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में बीएनएस में पंजीकृत किया गया था।

इस मामले में प्रमोद पुत्र ओमकार निवासी ग्राम छांयसा, थाना जारचा, जिला गौतमबुद्धनगर उम्र 45 वर्ष व मनोज पुत्र ओमकार निवासी ग्राम छांयसा, थाना जारचा, जिला गौतमबुद्धनगर उम्र 50 वर्ष को दया नगर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया है।

पंजीकृत अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0 198/2026 धारा 109(1)/115(2)/352/351(2)/3(5) थाना जारचा, जिला गौतमबुद्धनगर।

बरामदगी का विवरण-
घटना में प्रयुक्त एक फावड़ा बरामद।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button