उत्तर प्रदेशशिक्षा-तकनीक

राहावती, मवाना: उत्तम पब्लिक स्कूल की ओर से क्षेत्रवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं

राहावती, मवाना (मेरठ)। दीपावली के पावन पर्व पर राहावती स्थित उत्तम पब्लिक स्कूल की ओर से समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

स्कूल के डायरेक्टर श्री सी.एस. चौधरी ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि दीपावली खुशियों का त्योहार है, इसे सभी को मिलजुल कर मनाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि चाहे पटाखे चलाएं या न चलाएं, घर में रौनक जरूर होनी चाहिए। रोशनी और मुस्कुराहट हर घर में बिखरनी चाहिए। घरों में ठहाके लगने चाहिए, सभी एक-दूसरे के साथ बैठकर त्योहार की खुशियां बांटें।

श्री चौधरी ने विशेष रूप से कहा कि इस दीपावली पर सभी लोग मोबाइल से थोड़ी दूरी बनाएं। मोबाइल में नहीं, बल्कि अपनों के साथ बैठकर, बातें करके और हंसी-खुशी के साथ त्योहार मनाएं, तभी त्योहार का असली आनंद आएगा।

उन्होंने कहा कि त्योहार का असली मतलब खुशियां बांटना है। इसलिए इस दीपावली पर सभी लोग आपसी प्रेम, भाईचारा और सद्भाव के साथ त्योहार मनाएं और अपने आस-पास खुशियां फैलाएं।

स्कूल प्रबंधन की ओर से सभी क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Jitendra Nehra

लेखन केवल शब्दों का संग्रह नहीं, बल्कि विचारों और भावनाओं को समाज तक पहुँचाने का माध्यम है। मेरी कोशिश है कि मेरी लेखनी लोगों को सोचने, समझने और सकारात्मक बदलाव की ओर प्रेरित करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button