Dadri -Gr.Noidaउत्तर प्रदेश
दादरी: जारचा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्कर गिरफ्तार, 4.7 किलो गांजा बरामद

दादरी (ग्रेटर नोएडा)। थाना जारचा पुलिस ने नशे की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 4.7 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। अभियुक्त के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि शुक्रवार को थाना जारचा पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई की। इस दौरान गांजा तस्करी करने वाले आफाक पुत्र मुन्नू को कलौंदा तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के कब्जे से 04 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। पुलिस अभियुक्त से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वह गांजा कहां से लाता था और कहां सप्लाई करता था।



