Dadri -Gr.Noidaउत्तर प्रदेश

दादरी: अजायपुर चौकी क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी का प्रयास, लोगों के शोर मचाने पर भागे चोर

दादरी (ग्रेटर नोएडा)। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक के बाद एक चोरी की घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में अजायपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक सवार चोरों ने जू-फर्स्ट सेक्टर में एक मकान का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया। हालांकि आसपास के लोगों की सूझबूझ से बड़ी चोरी की घटना होते-होते बच गई।

मिली जानकारी के अनुसार, अजायपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत जू-फर्स्ट सेक्टर में बाइक सवार चोर सेक्टर में बने एक मकान का ताला तोड़ रहे थे। इसी दौरान आसपास के लोगों ने ताला तोड़ रहे लोगों से ताला तोड़ने का कारण पूछा, तो उक्त लोगों ने कहा कि मकान के ताले की चाबी खो गई है।

आसपास के लोगों को मकान का ताला तोड़ रहे लोगों पर शक होने पर उन्होंने शोर मचा दिया। चोर आसपास के लोगों को आता देख मकान में बिना चोरी किए ही मोटरसाइकिल पर बैठकर फरार हो गए।

आसपास के लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले कुछ समय में सेक्टर में कई चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिसके चलते सेक्टर के लोगों के मन में डर का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button