ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो को मिली मंजूरी — स्वागत योग्य कदम!

!बुधवार को कैबिनेट ने 77,000 करोड़ रुपये से अधिक की पांच परियोजनाओं को मंजूरी दी, जिसमें नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो प्रोजेक्ट भी शामिल है। यह क्षेत्र के लाखों निवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर है।गौतम बुद्ध नगर विकास समिति की अध्यक्ष रश्मि पांडे ने इस मांग को लेकर लगातार पत्राचार किया, अधिकारियों से संवाद किया और प्रधानमंत्री कार्यालय एवं प्रदेश सरकार तक नागरिकों की आवाज़ पहुंचाई। हमारा प्रयास हमेशा तथ्यों, जनहित और लोकतांत्रिक संवाद के माध्यम से समाधान प्राप्त करना रहा है।मंजूरी मिलना एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, लेकिन अंतिम उपलब्धि नहीं। निवासी वर्षों से मेट्रो का इंतजार कर रहे हैं। अब जरूरत है कि सभी विभाग टेंडर और निर्माण की प्रक्रिया को प्राथमिकता देते हुए बिना अनावश्यक विलंब के आगे बढ़ाएं।जनता को अब आश्वासन नहीं, समयबद्ध कार्यवाही और धरातल पर परिणाम चाहिए।हम इस निर्णय का स्वागत करते हैं, लेकिन मेट्रो के वास्तविक संचालन तक हमारी निगरानी, संवाद और प्रयास जारी रहेंगे।



