उत्तर प्रदेशजनपद

ग्रेटर नोएडा में पटाखेबाजी और बच्चों के विवाद में तीन जगह मारपीट, कई लोग घायल

ग्रेटर नोएडा: दादरी कोतवाली क्षेत्र में पटाखे फोड़ने और बच्चों के विवाद को लेकर तीन अलग-अलग जगहों पर मारपीट की घटनाएं सामने आई हैं। आरोप है कि विवाद के दौरान लाठी-डंडे और ईंटों से हमला किया गया। पुलिस ने तीनों मामलों में शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहला मामला:
बीना नामक महिला ने शिकायत दी कि 8 नवंबर को पटाखे फोड़ने को लेकर उसके पड़ोसियों बबलू, आशीष, छोटू और निखिल सहित अन्य लोगों से विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उसके पति के साथ मारपीट की। हंगामा बढ़ता देख उसके पति वहां से भाग गए, इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

दूसरा मामला:
दादरी निवासी सचिन जिंदल ने पुलिस को बताया कि 9 नवंबर की रात उनके घर के सामने रहने वाले मोहित आहूजा देर तक पटाखे फोड़ रहे थे। उनके घर में सांस की मरीज बुजुर्ग महिला हैं और पटाखों के धुएं के कारण उन्हें परेशानी हो रही थी। इस पर उन्होंने पटाखे फोड़ने से मना किया तो आरोप है कि मोहित आहूजा और उनके साथ मौजूद अन्य लोगों ने दोनों भाइयों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट कर दी।

तीसरा मामला:
तीसरी घटना में भी बच्चों के विवाद और पटाखे फोड़ने को लेकर पड़ोसियों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इसमें भी कई लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि तीनों मामलों की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button