Dadri -Gr.Noidaउत्तर प्रदेश

दादरी: छठ पूजा की तैयारियां तेज, सिद्धि विनायक स्कूल के पीछे बन रहा कृत्रिम घाट

दादरी। आगामी भगवान विश्वकर्मा एवं छठ पूजा समिति (रजि.) दादरी द्वारा छठ महापर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।

समिति द्वारा सिद्धि विनायक स्कूल के पीछे छठ पूजा हेतु कृत्रिम घाट का निर्माण किया जा रहा है। समिति के सदस्य स्वयं मौके पर मौजूद रहकर घाट को तैयार करने में जुटे हुए हैं।

समिति का उद्देश्य है कि छठ व्रतियों को पूजा-अर्चना के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित घाट उपलब्ध कराया जा सके। घाट पर साफ-सफाई, पानी की व्यवस्था, रोशनी और सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

समिति सदस्यों ने बताया कि छठ पर्व तक घाट को पूरी तरह तैयार कर लिया जाएगा, ताकि श्रद्धालु पूरे श्रद्धा भाव के साथ अस्ताचलगामी और उदयमान सूर्य को अर्घ्य दे सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button