दिल्ली एनसीआरदेश-दुनियाराजनीतिशख़्शियत

किसान मेरे लिए देवता समान , किसानों की जमीन बचे और आय बढ़े यही मेरा प्रयास बोले धनखड़

पूर्व मंत्री औमप्रकाश धनखड़ को दी जन्म दिवस की बधाई

पीएम मोदी जी के सेवा संकल्प से प्रेरित होकर जन्म दिन पर लगाया किसान मेला

कृष्ण गोपाल विद्यार्थी

झज्जर, 23, अक्टूबर। पूर्व कृषि मंत्री औम प्रकाश धनखड़ ने पीएम मोदी के सेवा संकल्प अभियान से प्रेरित होकर अपने जन्म दिन पर किसान मेला आयोजित किया। धनखड़ ने कहा कि किसान मेरे लिए देवता समान हैं। मेरी राजनीति का ज्यादातर समय किसानों को समर्पित रहा है,बतौर किसान मोर्चा के दो बार राष्ट्रीय अध्यक्ष मैंने किसानों के हित में आंदोलन किये ।
हमारी सरकार बनने पर मेरी कलम हमेशा किसान, पशु पालक और खेती किसानी के हित में चली। इसलिए कह सकता हूं कि मेरा राजनीति में ज्यादातर समय किसानों की सेवा में बीता है। इसलिए जन्म दिन पर किसानों की आय बढ़ाने और जमीन बचाने का बीड़ा उठाया है। जमीन बचेगी तो किसान रहेगा। पिछली कांग्रेस सरकार में हमारे इलाके की कई हजार एकड़ जमीन औने पौने दामों पर बिकवाई गई। आप सभी को पता है अब उस जमीन के क्या भाव हैं। धनखड़ ने कहा कि अपने उत्पाद को खुदरा यानि सीधा बाजार में अच्छे भाव में बेचना होगा , तभी खेती से लाभ मिलेगा।
किसान मेले में पशु प्रदर्शनी, उत्तम नस्ल के पशु आकर्षण का केंद्र बने ,विभिन्न संगठनों द्वारा खेती किसानी से संबंधित प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही। भंडारे में देशी घी का हलवा भी किसानों को खूब भाया।
लक्की ड्रॉ में किसान रोहित को ट्रैक्टर, ओमबीर और सुरेश को बाइक, पूजा को स्कूटी, उर्मिला को किसान ड्रोन, किसान निश्चल व तस्वीर को एक एकड़ की पौध और बिजेन्द्र की एलईडी निकली।

एग्री लीडरशिप समिट में पैरी अर्बन खेती सहित अन्य विषयों पर देश भर से पहुंचे कृषि विशेषज्ञों ने फल फूल, सब्जी आदि की अच्छी पैदावार के गुर बताए और अपने उत्पाद को स्वयं बाजार में बेचने की कला बताई। किसान मेले में पहुंचे किसानों ने खेती किसानी को लाभकारी बताया और धनखड़ की सोच की तारीफ की। मेले में खापों की सरदारी, कृषि वैज्ञानिक, प्रगतिशील किसानों, पशु पालकों सहित हर वर्ग की उल्लेखनीय भागीदारी रही।
किसान मेले के आयोजक एवं पूर्व मंत्री धनखड़ ने सभी का आभार प्रकट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button