दिल्ली एनसीआरदेश-दुनियाराजनीति

विलक्षणा समाज सारथी सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम 25 अक्टूबर को रोहतक में, अनेक विशिष्ट हस्तियां होंगी शामिल

रोहतक। विलक्षणा एक सार्थक पहल समिति, अजायब एवं हरियाणा कला परिषद, रोहतक मंडल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को मिनी ऑडिटोरियम, सुपवा, रोहतक में ‘विलक्षणा समाज सारथी सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम-2026’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में समाजसेवा, कला, संस्कृति और हरियाणवी लोक संगीत के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री कृष्ण लाल पंवार जी, विकास एवं पंचायत तथा खनन एवं भूविज्ञान मंत्री, हरियाणा सरकार शामिल होंगे। कार्यक्रम में पूर्व सहकारिता मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री मनीष ग्रोवर, पूर्व राज्यसभा सांसद श्री रामचंद्र जांगड़ा, पद्मश्री डॉ. महाबीर गुड्डू, भाजपा हरियाणा के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजबीर रोहिल्ला सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रहेगी।
समारोह का प्रमुख आकर्षण ‘कला एवं संस्कृति रत्न’ सम्मान होगा, जिसके अंतर्गत हरियाणवी संगीत एवं लोक संस्कृति के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले तीन कलाकारों—श्री रामकेश जीवनपुरिया, श्री मासूम शर्मा तथा श्री विकास कुमार—को सम्मानित किया जाएगा। इन कलाकारों ने अपनी गायकी और रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से हरियाणवी कला एवं संस्कृति को लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
इसके अतिरिक्त हरियाणवी लोक कलाकार श्री गगन हरियाणवी, श्री बाली शर्मा, श्री रणबीर सिंह बरदवासणिया, श्री सुरेश निंदानिया, श्री ईशु गौड़ सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों एवं कलाकारों की सहभागिता भी कार्यक्रम को विशेष बनाएगी।
समारोह में सामाजिक सरोकारों, लोक कला, सांस्कृतिक विरासत और समाज के प्रति समर्पित व्यक्तित्वों के योगदान को सम्मान देने के साथ-साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सकारात्मक सोच, सामाजिक सहभागिता और हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को प्रोत्साहित करना है।आयोजकों के अनुसार, यह समारोह समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को प्रोत्साहित करने और नई पीढ़ी को सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button