दिल्ली एनसीआरदेश-दुनियाबहादुरगढ़हरियाणा

पार्षद संदीप दहिया के प्रयासों से पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में बढ़ा कदम-

इसके बाद बनेगी पक्की सड़क…चेयरपर्सन सरोज राठी ने किया निरीक्षण

बहादुरगढ़। शहर के वार्ड-18 स्थित विवेकानंद नगर की मुख्य सड़क पर पेयजल पाइपलाइन बिछाने के कार्य का नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी ने निरीक्षण किया। यह सड़क एमआईई की तरफ जाती है। पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा होने के बाद यहां सीसी की पक्की सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इस दौरान चेयरपर्सन ने संबंधित अधिकारियों को काम में तेजी लाने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस दौरान पार्षद संदीप दहिया ने चेयरपर्सन सरोज राठी का वार्डवासियों की तरफ से धन्यवाद किया।
चेयरपर्सन सरोज राठी ने बताया कि विवेकानंद नगर की इस मुख्य सड़क को पक्का करने के लिए पहले ही टेंडर लगाया जा चुका है, लेकिन क्षेत्र की 4-5 अप्रोच गलियों में करीब 10 सालों से पेयजल की समस्या थी। पर्याप्त पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं होने के कारण पाइपलाइन बिछाने का कार्य पिछले कई महीनों से अटका हुआ था। ऐसे में पहले पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करना जरूरी था, ताकि सड़क बनने के बाद दोबारा खुदाई की जरूरत न पड़े।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चलाई जा रही हर घर नल से जल योजना का उद्देश्य प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है। इसी दिशा में क्षेत्र में पाइपलाइन बिछाई जा रही है। पाइपलाइन का काम पूरा होते ही सड़क निर्माण कार्य को भी पूरा कराया जाएगा, जिससे स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
वार्ड-18 के पार्षद संदीप दहिया ने कहा कि विवेकानंद नगर की मुख्य गली और आसपास की गलियों में पेयजल की समस्या का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता रही है। इसके लिए वह लगातार संबंधित विभागों के अधिकारियों के संपर्क में थे और समस्या के समाधान के लिए प्रयास कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पाइपलाइन बिछने के बाद सड़क निर्माण पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी। विकास कार्यों में पेयजल और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
निरीक्षण के दौरान पार्षद राजेश तंवर, महावीर मास्टर, लक्ष्मीदत्त पंडित, राजेश राठी, सोनू शर्मा, धर्मवीर राठी, किशन डागर, अशोक कुमार शर्मा, अनिल गुप्ता, सोमबीर, जसवंत खत्री और मनमोहित गुप्ता मौजूद रहे। जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से एसडीओ संदीप दुहन, जेई अतुल त्यागी और सुपरवाइजर सुमित भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने पाइपलाइन कार्य की स्थिति का जायजा लिया और काम पूरा होने के बाद सड़क निर्माण कराने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने पर चर्चा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button