
विधायक राजेश जून ने किया शिविर का उद्घाटन
बहादुरगढ़: स्थानीय दिल्ली हॉस्पिटल एंड नर्सिंग होम के एस.एस. ब्लॉक में शुक्रवार 13 नवंबर को दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र एवं ई.एन.टी. यानि कान, नाक व गले संबंधित जांच शिविर का आयोजन शुरू हुआ। जिसमें 128 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। कार्यक्रम संयोजक सामाजिक कार्यकर्ता सत्येंद्र दहिया ने बताया कि
शिविर का शुभारंभ स्थानीय विधायक राजेश जून द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इससे पूर्व विधायक राजेश जून के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर अस्पताल के निदेशक डॉ. श्रवण बंसल,डॉ. राजरानी बंसल व उनके सहयोगियों द्वारा पुष्पगुच्छ व फूलमालाओं से उनका स्वागत किया गया।
दीप प्रज्ज्वलन के साथ ही मुख्य अतिथि राजेश जून ने उक्त दोनों विभागों के चिकित्सकों सहित अन्य सहयोगियों का परिचय प्राप्त किया और अपनी विशिष्ट सेवाओं के लिए चर्चित अस्पताल से जुड़े सभी लोगों के प्रति अपनी शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अस्पताल के निदेशक डॉ श्रवण बंसल की अध्यक्षता में हुई स्वास्थ्य संगोष्ठी में जहां विधायक श्री राजेश जून ने अस्पताल से जुड़े अपने अनुभवों को साझा किया वहीं बंसल दम्पति ने अस्पताल की चुनौती भरी शिखर यात्रा व इस आयोजन की सफलता के लिए क्षेत्रवासियों के स्नेहपूर्ण सहयोग के प्रति आभार जताया। सुरुचिपूर्ण जलपान के साथ संगोष्ठी का समापन हुआ।
कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता सत्येंद्र दहिया, गणेश सैनी, सार्थक सेवा समिति के अध्यक्ष एन एस कपूर, मानव जागृति एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी परनाला से अध्यक्ष वेदपाल, बलवान सिंह एवं अनिल एडवोकेट पूर्व डिप्टी सेक्रेटरी राजेंद्र सिंह, लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल के संचालक मुकेश वशिष्ठ एवं प्राचार्या ज्योति कौशिक, मास्टर प्रवीण मलिक रिटायर्ड प्राचार्य जयपाल दहिया प्रोफेसर सीमा दलाल भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष प्रवीण दलाल, धर्मवीर ग्रेवाल सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी व सदस्य भी काफी संख्या में मौजूद रहे। शिविर में अस्पताल की ओर से डॉक्टर साक्षी, अंजली दहिया, तनवी रोहिल्ला,पूजा, धीरज श्रीवास्तव तथा राजेश बंसल का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ उठाएं।




