Dadri -Gr.Noidaउत्तर प्रदेश

दादरी: जारचा कोतवाली क्षेत्र में डिलीवरी बॉय पर चाकू से हमला, घायल

जारचा, दादरी। कोतवाली जारचा क्षेत्र में आने वाले गांव रानोली लतीफपुर निवासी एक युवक पर चाकू से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रानोली लतीफपुर का रहने वाला संदीप एक कंपनी में डिलीवरी बॉय के रूप में गाड़ी चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है।

आरोप है कि 7 नवंबर को वह अपनी गाड़ी लेकर दुगलपुर से आ रहा था। जब वह साकीपुर अंडरपास के समीप पहुंचा तो वहां उसे अजय पुत्र गीतम चौधरी मिला और वह उसकी गाड़ी में बैठ गया।

पीड़ित का आरोप है कि अजय पर उसके 300 रुपये थे। जब उसने पैसे मांगे तो अजय ने बारकोड लेकर 300 रुपये दे दिए। मगर कुछ दूर चलने के बाद रामगढ़ फ्लावर के समीप अजय ने चाकू निकाल लिया और उस पर वार कर दिया, जिससे उसके दाहिने हाथ में चोट आई।

पीड़ित ने जैसे-तैसे खुद को संभालते हुए घटना की जानकारी पुलिस को दी। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button