साहित्य-कला

ग़ज़ल

दिल की दीवार कहीं आज ही न ढह जाए,
कुछ ऐसा कर मेरी उल्फत की आन रह जाए।
​एक तूफान सा इन धड़कनों से उठता है,
बांध टूटे न कहीं आंख से न बह जाए।
​मौत आई है तू सचमुच, या दिल्लगी है तेरी,
उसको पाए बगैर जान किस तरह जाए ?
​क्या भंवर और क्या साहिल, सभी हैं उस जैसे,
एक सदमा हो तो कश्ती भी मेरी सह जाए।
​दोस्तों! किस लिए आंखों में रो रहे हो तुम,
जान जाने दो अगर अच्छी सी वजह जाए।
– कृष्ण गोपाल विद्यार्थी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button