Dadri -Gr.NoidaUncategorized

दादरी: महिला की भूमि पर ट्रैक्टर से दीवार तोड़ने का आरोप, कोतवाली में शिकायत


बदालपुर कोतवाली क्षेत्र | ग्रेटर नोएडा

बदालपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला ने उसकी भूमि पर जबरन ट्रैक्टर से दीवार तोड़ देने के मामले में कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुड़ी खेड़ा निवासी इंदू नागर ने लिखित शिकायत दी है कि वह खसरा संख्या 652 की मालिक है। मगर 4 नवंबर को रात्रि के समय गांव के रहने वाले विनोद नागर व उसका पुत्र सागर नागर ट्रैक्टर लेकर पहुंचे और मेरे खेत की दीवार तोड़ डाली।

जब मैंने इसका विरोध किया तो उन्होंने मुझे व मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी, जिस कारण मेरा परिवार व मैं खुद भी भयभीत हैं और हमें इन लोगों से जान-माल का खतरा बना हुआ है।

पुलिस द्वारा शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button