दादरी में ट्रैफिक जाम से जनजीवन बेहाल, एंबुलेंस भी फंसने को मजबूर -सड़क पर अतिक्रमण, ठेली और ई-रिक्शा की अव्यवस्थित पार्किंग के साथ कट का अभाव बना जाम की प्रमुख वजह

दादरी। दादरी शहर में लगातार लगने वाले ट्रैफिक जाम से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। दादरी ओवरब्रिज से लेकर दादरी तिराहे तक तथा मिहिर भोज डिग्री कॉलेज से लेकर नगर पालिका तक के मार्ग पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके चलते वाहन चालकों, व्यापारियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शहर में जाम लगने के प्रमुख कारणों में दुकानदारों द्वारा सड़क पर सामान रखना, दुकानों के सामने ठेलियों का खड़ा होना तथा ई-रिक्शा चालकों द्वारा बीच सड़क पर वाहन रोकना शामिल है। इन कारणों से सड़क का काफी हिस्सा घिर जाता है, जिससे वाहनों की आवाजाही बाधित होती है और देखते ही देखते लंबा जाम लग जाता है।
इसके अलावा,दादरी तिराहे से लेकर नगर पालिका के बीच लगभग दो किलोमीटर की दूरी में कहीं भी कट नहीं होने के कारण भी यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। स्थानीय मार्ग पर एक ओर से दूसरी ओर जाने के लिए उचित कट उपलब्ध नहीं होने के चलते कई वाहन चालक रॉन्ग साइड से निकलने का प्रयास करते हैं। इससे आमने-सामने से आने वाले वाहनों के कारण जाम की स्थिति और गंभीर हो जाती है तथा दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है।
जाम में फंस जाती हैं एंबुलेंस, मरीजों की जान पर बन आती है
दादरी में जाम की समस्या केवल आम लोगों के आवागमन तक सीमित नहीं है, बल्कि कई बार एंबुलेंस भी जाम में फंस जाती हैं। आपातकालीन स्थिति में मरीज को अस्पताल पहुंचाने में होने वाली देरी गंभीर परिणाम पैदा कर सकती है। ऐसे में यातायात व्यवस्था में सुधार करना बेहद जरूरी हो गया है।
शहरवासियों की मांग है कि सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए,



