जनपददिल्ली एनसीआरदेश-दुनियाबहादुरगढ़हरियाणा

जसबीर सैनी के प्रयासों से बहादुरगढ़ को मिली बड़ी सौगात

NH-9 के 4 प्रमुख जंक्शनों पर बनेंगे फ्लाईओवर, जाम और हादसों से मिलेगी राहत

​बहादुरगढ़: राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर यात्रा करने वाले लोगों और स्थानीय निवासियों को जल्द ही लंबे जाम और सड़क दुर्घटनाओं के खतरे से बड़ी राहत मिलने जा रही है। केंद्र सरकार ने बहादुरगढ़ क्षेत्र में NH-9 के चार प्रमुख एवं व्यस्त जंक्शनों पर नए फ्लाईओवर निर्माण को हरी झंडी दे दी है। इस महत्वपूर्ण विकास कार्य के लिए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व पार्षद जसबीर सैनी ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया है।

​इन चार प्रमुख स्थानों पर होगा निर्माण
परियोजना के तहत जिन चार जंक्शनों पर फ्लाईओवर बनाए जाएंगे, उनमें शामिल हैं:
​बाईपास बस स्टैंड जंक्शन,कसार मोड़, ​किसान चौक व​मांडौठी-जसौर खेड़ी जंक्शन।

​डीपीआर तैयार करने का काम शुरू
भाजपा नेता जसबीर सैनी ने बताया कि बहादुरगढ़ में NH-9 पर लगातार बढ़ रहे यातायात दबाव, जाम और हादसों की समस्या को लेकर उन्होंने पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से व्यक्तिगत मुलाकात की थी। केंद्रीय मंत्री ने क्षेत्रवासियों की इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता देते हुए परियोजना को तुरंत स्वीकृति प्रदान की। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इस दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी है और वर्तमान में इन फ्लाईओवरों की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

​यातायात होगा सुगम, सुरक्षित बनेगा सफर
सैनी ने कहा कि सेक्टर-9 बाईपास चौक से लेकर रोहतक-बहादुरगढ़ मार्ग तक यह पूरा क्षेत्र लंबे समय से भारी यातायात और हादसों का केंद्र बना हुआ था। इन चारों फ्लाईओवरों के तैयार होने से न केवल शहर में जाम की स्थायी समस्या खत्म होगी, बल्कि दैनिक यात्रियों के समय और ईंधन की भी बचत होगी। इसके साथ ही, स्थानीय गांवों और कॉलोनियों में आवागमन बेहद सुगम और सुरक्षित हो जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button