दिल्ली एनसीआरदेश-दुनियाबहादुरगढ़हरियाणा

नूना माजरा में 31 अक्टूबर को होगा शहीद स्मारक एवं वार ट्रॉफ़ी टैंक T-55 का भव्य अनावरण

बहादुरगढ़। मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों के सम्मान में गांव नूना माजरा स्थित शहीदी पार्क में शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 को भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर शहीद स्मारक के साथ भारतीय सेना के ऐतिहासिक वार ट्रॉफी टैंक टी-55 का भी विधिवत अनावरण किया जाएगा।

कार्यक्रम का आयोजन उड़ान सेवा समिति (नूना माजरा) तथा ग्राम पंचायत नूना माजरा, लोवा खुर्द, देसलपुर एवं समस्त ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

समारोह में भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल विनीत गौड़ (PVSM, AVSM) मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उनकी गरिमामयी उपस्थिति में शहीद स्मारक और टैंक का अनावरण किया जाएगा।

आयोजन समिति के अनुसार, शहीदी पार्क में स्थापित किया जा रहा यह स्मारक आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति, वीरता और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देगा। वहीं, वार ट्रॉफी टैंक टी-55 भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और गौरवशाली सैन्य इतिहास का प्रतीक बनेगा।

आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से इस ऐतिहासिक अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है, ताकि अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को नमन किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button